फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिश करने के बहाने दिया वारदात को अंजाम, आभूषण लेकर चंपत हुआ आरोपी

Fri, 06 Nov 2020 07:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित बसंत विहार में एक ठग मालिश करने के बहाने मौका पाते ही आभूषण लेकर चंपत हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है। 

विज्ञापन


बसंत विहार निवासी 70 वर्षीय राजेंद्र कुमार मित्तल के मुताबिक उनके घर पर पेंटिंग और फर्श की घिसाई का काम चल रहा है। शुक्रवार को एक शख्स घिसाई करने वाले के पास आया। उसने अपना नाम संजीव चौहान बताया। साथ ही उसने स्वयं को कोतवाली में कार्यरत बताया है। उस व्यक्ति ने हमारी पत्नी के हाथ में बैत देखी और बीमारी का कारण पूछने लगा। जिसपर हमने रीढ़ की हड्डी में चोट लगना बताया। उसके बाद उस व्यक्ति ने मालिश करने के बहाने पत्नी से सोने के कंगन, अंगूठी और अन्य जेवरात उतरवा लिए। जेवर लेकर वह फरार हो गया। इतना ही नहीं वह घर में पत्थर घिसाई का काम करने वाले की जेब से भी 5000 रुपये ले गया। पीड़ित ने पुलिस से ठग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें