फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की चोरी में किराएदार और नौकरानी से भी पूछताछ की

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ की चोरी में पुराने गैंगों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। जल संस्थान के सेवानिवृत जीएम जकीर्रहमान के घर एक करोड़ रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने कुछ पुराने गैंग चिन्हित किए है। इनकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पूर्व में घर में रहने वाले किराएदारों और नौकरानी से भी पूछताछ की है हालांकि पुलिस के कुछ हाथ अभी नहीं लगा है।
विज्ञापन

भवानी नगर में जल संस्थान से सेवानिवृत्त जकीर्रहमान के घर बदमाशों ने एक करोड़ रूपये की चोरी की थी। इस मामले में पुलिस ने पचास सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर 25 बदमाशों को चिन्हित किया था। इसके साथ ही एक संदिग्ध बदमाश सीसीटीवी में कैद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने घर के बाहर किराए की दुकान चलाने वालों से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस ने कुछ पुराने गैंग चिन्हित किए है, जिस पर सर्विलांस टीम के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें