फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को निशुल्क वितरित की जाएगी तिलहन मिनी किट

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। प्रदेश सरकार द्वारा तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने की लिए कृषकों को निशुल्क मिनी किट का वितरण करेगी। कृषि विभाग द्वारा संचालित राज्य सहायतित निशुल्क तिलहन बीज मिनी किट वितरण प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के तहत कृषकों को रबी मौसम में तिलहन फसल राई एवं सरसों के दो-दो किलो के बीज की मिनी किट निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मेरठ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए कृषि विभाग की साइट पर पंजीकृत किसान को ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। मिनी किट की बुकिंग एक सितंबर से 25 सितंबर तक Agridarshan.up.gov.in पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। यदि पोर्टल पर लक्ष्य की सापेक्ष मिनी किट की बुकिंग अधिक होती है तब ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ कृषक का चयन किया जाएगा।
जनपद मेरठ में 3400 मिनी किट राई एवं सरसों का वितरण किया जाना है। योजना के नियम अनुसार एक किसान को केवल एक मिनी किट वितरित की जाएगी। कृषि अधिकारी ने कृषकों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक कृषक बंधु मिनी किट के लिए बुकिंग कराकर इस योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें