फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहसूमा और मवाना में अधिकारियों ने खंगाली शराब की दुकानें

Mon, 31 May 2021 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा/मवाना। अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद रविवार को मवाना तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी मवाना, आबकारी विभाग व इंस्पेक्टर बहसूमा की संयुक्त टीम ने बहसूमा व रामराज क्षेत्र की सभी अधिकृत शराब की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

अलीगढ़ में जहरीली शराब से 50 से अधिक लोगाें की मौत हो गई और कई लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। रविवार को मवाना तहसीलदार उपाध्याय, मवाना क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर व बहसूमा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार की संयुक्त टीम ने बहसूमा व रामराज की सभी सरकारी शराब की दुकानों की गहनता से जांच की। सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बहसूमा क्षेत्र की सभी दुकानें सही पाई गई।
वहीं, मवाना में आबकारी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मवाना, फलावदा व हस्तिनापुर में देसी शराब ठेकों पर पहुंचकर शराब की जांच की। आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल, सीओ उदय प्रताप सिंह, तहसीलदार अजय उपाध्याय, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने मवाना नगर के समस्त देसी शराब ठेकों पर जाकर शराब की जांच की तथा स्टाक रजिस्टर आदि जांचे। इसके बाद टीम ने हस्तिनापुर व फलावदा कस्बे में भी सभी देसी शराब ठेकों पर जांच की। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि जांच में सब कुछ ठीक मिला है।
विज्ञापन

तीन शराब तस्कर पकडे़, जेल भेजे
सरधना। कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने तीन शराब तस्करों को पकड़ा। रविवार को तीनों का चालान कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात एसपी देहात के निर्देश पर अवैध शराब बेचने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें मोहल्ला भाटवाड़ा से अर्जुन पुत्र श्याम सिंह को हरियाणा मार्का शराब के 24 पव्वों के साथ पकड़ा। वहीं, मोहल्ला किलाखेवान निवासी मोनू पुत्र संजय को 22 पव्वे शराब के साथ पकड़ा। वहीं, मोहल्ला प्रभात नगर निवासी मास्टर मनोज पुत्र राजबीर को 29 पव्वे शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें