फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे अफसरों का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
- 35 अज्ञात समेत चार नामजद पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। गंगा खादर क्षेत्र में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर पौधरोपण की तैयारी के बीच मंगलवार शाम वन विभाग के कार्यालय में हंगामा हो गया। भाकियू (धन सिंह कोतवाल) के कार्यकर्ताओं समेत कई लोगों ने वन कार्यालय पहुंचकर न विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की भी की। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी की तहरीर पर चार नामजद और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि राजस्व व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गांव खेड़ी कलां, बधवा और बधवी में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाकर पौधरोपण कराया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि कुछ किसान इसका विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि मंगलवार को शाम लगभग 20 वाहनों का काफिला हूटर बजाते हुए वन कार्यालय पहुंचा। बिना अनुमति 30-35 लोग जबरन परिसर में घुस आए और अधिकारियों को धमकाते हुए पौधरोपण कार्य रोकने की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की और अमर्यादित टिप्पणियां भी की गईं।
विज्ञापन

तहरीर में पवन गुर्जर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाकियू धन सिंह कोतवाल), रुस्तम निवासी बस्तोरा, विनय व अरुण निवासी हस्तिनापुर और नरेश निवासी खद्दन (बिजनौर) को नामजद और 35 अज्ञात हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने और पौधरोपण का अभियान किसी भी स्थिति में नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें