फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: टीचिंग ग्रुप पर डाल दी आपत्तिजनक वीडियो, नोटिस जारी 

Sat, 11 Jul 2020 11:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक स्कूल में सोशल ग्रुप पर टीचिंग के दौरान आपत्तिजनक वीडियो डालने का मामला सामने आया है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने एक छात्रा और उसके अभिभावकों को नोटिस जारी किया है। छात्रा और अभिभावकों की ओर से खेद भी जताया गया है।

विज्ञापन

 
इन दिनों स्कूलों की ओर से ऑनलाइन ओर व्हाट्सप जैसे सोशल ग्रुप पर बच्चों को पढाया जा रहा है। इसी माध्यम से बच्चों को होम वर्क दिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है की शहर के एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा ने कोई आपत्तिजनक वीडियो टीचिंग वाले ग्रुप पर डाल दी।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में सुहाना हुआ मौसम, तेज बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत, फसलों को भी मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्रा और अभिभावकों को नोटिस जारी किया है। पुलिस में अभी तक किसी तहरीर की जानकारी नहीं है।  कुछ दिन पहले भी कुछ शिक्षकों ने बच्चों के लिए गाइड लाइन जारी की थी की ऑनलाइन या ग्रुप में टीचिंग के दौरान कोई अभद्र टिप्पणी या व्यवहार न किया जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें