सरधना। नगर के एक मोहल्ले में दो महिलाओं और एक युवक का आपत्तिजनक हालत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद एक महिला ने आरोपियों को रंजिश के मामले में समझौता नहीं करने पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि एक साल पहले मोहल्ला निवासी आरोपी चांदू ने उसके घर में घुसकर मारपीट कर दी। मामले में उसकी ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है आरोपी चांदू, शफीक, जुम्मा व सलमान ने बीती 17 अप्रैल को उसके घर में घुसकर उस पर मारपीट के मामले में समझौते का दबाव बनाने लगे। उसने समझौता करने से इन्कार किया तो आरोपियों ने उसका व उसकी बहन का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।
इसके बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल कर दिए। वीडियाे वायरल होने से समाज में उसकी छवि धूमिल हुई है। पीड़िता को मानसिक, शारीरिक व आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। थाने पहुंचकर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि चार आरोपियों पर पमुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।