फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूटिमा विवाद: किसान नेता गुरनाम चढूनी बोले- प्रशासन ने बात न मानीं तो मैं भी अमरण-अनशन पर बैठूंगा

Sun, 10 Dec 2023 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में न्यूटिमा सहित निजी अस्पतालों के अनाप-शनाप बिलों के विरोध में आमरण अनशन में बैठे सपा विधायक का किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने भी समर्थन दिया। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने बात नहीं मानी तो वह भी आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में न्यूटिमा सहित निजी अस्पतालों के अनाप-शनाप बिलों के विरोध में आमरण अनशन में बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान के समर्थन में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी भी कलक्ट्रेट पहुंचे। चढूनी ने कहा है कि 11 दिसंबर तक अतुल प्रधान की मांगे पूरी नहीं होने पर एक और एक ग्यारह होगा। मैं भी अतुल के साथ भूख हड़ताल पर बैठूंगा।

विज्ञापन


सोमवार को होनी वाली महापंचायत में वेस्ट यूपी का बच्चा-बच्चा पहुंचकर प्रदेश सरकार को आम जनता की ताकत दिखाएगा। यह लड़ाई आम जनता की है, इसे सब मिलकर लड़ेंगे। वहीं अतुल प्रधान ने जिला प्रशासन और डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट पर सवाल उठाकर अपनी छह मांगों को पूरा करने के लिए एडीएम सिटी और एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा।

न्यूटिमा सहित निजी अस्पतालों के खिलाफ कलक्ट्रेट परिसर में सरधना विधायक अतुल प्रधान छठवें दिन शनिवार को भी आमरण-अनशन पर बैठे रहे। दोपहर एक बजे अतुल प्रधान ने प्रेसवार्ता में बताया कि डॉक्टरों की 200 रुपये परामर्श फीस, मरीजों को निजी अस्पताल के अंदर मेडिकल स्टोर के अलावा बाहर भी दवाई लेने की छूट, फर्जी पैथोलॉजी लैब बंद करने, आयुष्मान कार्ड धारकों के प्रति बेहतर व्यवहार, निजी अस्पताल के बाहर बेड और कमरे का किराया चस्पा करने, निजी अस्पताल से बाउंसर हटाने की मांग रखते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है।

मेडिकल चेकअप पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मैं चार दिसंबर से अमरण-अनशन पर बैठा हूं और रोजाना मेरा चेकअप कराने में सरकारी डॉक्टर खेल कर रहे हैं। मीडिया के सामने डॉक्टरों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। अतुल प्रधान ने कई बड़े डॉक्टरों का नाम लेते हुए कहां कि 100 करोड़ का टारगेट लेकर शहर में 20-25 करोड़ की बिल्डिंग खड़ी कर दी। लूट करने वाले डॉक्टरों से कोई पूछने वाला नहीं है कि यह पैसा कहां से आया है।
 

11 दिसंबर को कमिश्नरी चौराहे पर महापंचायत
चढूनी ने चेतावनी दी कि अगर महापंचापत तक सरकार और जिला प्रशासन ने अतुल के मांगों को पूरा नहीं किया तो वह भी कलक्ट्रेट में अमरण-अनशन पर बैठेंगे। इस लड़ाई में सरकार अतुल को अकेला समझने की गलती न करे। चढूनी ने कहा कि महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे। जिम्मेदार लोग गांव-गांव व शहर में इसके लिए अपील करें।

बीमा और आयुष्मान में बड़ी डकैती 
चढूनी ने कहा कि निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य बीमा और आयुष्मान में बड़ी डकैती डाली जा रही है। दस रुपये की दवाई 100 रुपये में बेची जा रही है। कभी डॉक्टरों को भगवान माना जाता था, अब यह काम पूंजीपतियों को हाथ में चला गया। अब टारगेट बनाकर काम होता है। यह अत्याचार है।
 
विज्ञापन

अनशन पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : Amar Ujala
अतुल की मेडिकल रिपोर्ट में भूखे रहने के लक्षण, बनने लगे कीटोन्स
आमरण अनशन पर बैठे विधायक अतुल प्रधान की शनिवार की मेडिकल रिपोर्ट में भूखे रहने के कारण कीटोन्स बनने की पुष्टि हुई है। कीटोन्स का पता मेडिकल रिपोर्ट में ही चलता है। शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हो रही सपा विधायक की मेडिकल रिपोर्ट में कीटोन्स नहीं होने का दावा किया गया था। अतुल प्रधान का कहना है कि वह लगातार नारियल पानी और सादा पानी पी रहे हैं, हालांकि अब उनका स्वास्थ्य गिरने लगा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें