फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति पर नहीं, घेर में चल रही गेहूं की तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
समिति पर नहीं, घेर में चल रही गेहूं की तौल
विज्ञापन

- शिकायत पर एसडीएम सदर ने की जांच, गेहूं को कब्जे में लेकर पुलिस को दिए कार्रवाई करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पांचली खुर्द पर सोमवार को तौल नहीं होने और एक व्यक्ति के घर पर गेहूं की तौल किए जाने का आरोप लगाकर किसानों ने हंगामा किया। शिकायत पर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। उन्हें आरोपी व्यक्ति के घेर में सरकारी गेहूं के बोरे मिले हैं। एसडीएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
गांव पांचली खुर्द में सरकारी गेहूं केंद्र पांचली सहकारी समिति पर बना है। किसानों का आरोप है गेहूं की खरीद समिति पर नहीं की जा रही है। जबकि समिति से जुड़े एक व्यक्ति के घेर में मिलीभक्त कर कुछ किसानों से गेहूं की खरीद सहकारी समिति के कर्मचारी कर रहे हैं। सोमवार को भी समिति पर गेहूं लेकर गए किसानों से कर्मचारियों ने तौल करने से इंकार कर दिया। इसके बाद किसानों ने हंगामा करते हुए कर्मचारियों द्वारा सरकारी गेहूं की तौल समिति पर न कर आरोपी व्यक्ति के घेर में किए जाने की शिकायत एसडीएम सदर संदीप से की। शिकायत पर एसडीएम मेरठ संदीप समिति कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम से आरोपी व्यक्ति के घेर में गेहूं की खरीद किए जाने की जांच की। एसडीएम सदर आरोपी व्यक्ति के घेर में पहुुंचे। एसडीएम को मौके पर सरकारी कट्टों में गेहूं भरा हुआ मिला। इसके बाद एसडीएम सदर संदीप ने जानी पुलिस को बुलाकर मौके पर मिला सरकारी कट्टों में भरा गेहूं कब्जे में लेकर कार्रवाई करने के लिए कहा है। एसडीएम सदर संदीप के अनुसार किसानों की शिकायत की जांच की जा रही है। शिकायत के बाद आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर नहीं हो रही गेहूं तौल
हस्तिनापुर। क्रय केंद्रों पर गेहूं की तौल नहीं होने के कारण लोग परेशान है। स्थानीय किसानों ने संचालकों पर क्षेत्र से बाहर के किसानों का गेहूं खरीदे जाने का भी आरोप लगाया है।
हस्तिनापुर कस्बे में तीन और एक बस्तौरा नारंग, एक दूधली खादर, लतीफपुर, रठौरा खुर्द, रठौरा कलां तारापुर में क्रय केंद्र चल रहे हैं। लक्ष्य के सापेक्ष सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं तौल पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी भी काफी संख्या में किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं तुलवाने पहुंच रहे हैं। किसानों का आरोप है कि अब क्रय केंद्र संचालक मनमानी पर उतारू है, कई-कई दिनों तक तौल नहीं चलती जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस संबंध में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
15 दिन गेहूं तौल का समय बढ़ाने की मांग
हस्तिनापुर। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा सहकारिता को पत्र भेजकर गेहूं खरीद की स्थिति के बारे में अवगत कराया है। उन्होंने शासन से 15 दिन और गेहूं तौल का समय बढ़ाने की मांग की है।
मंडी में कम ही पहुंच रहे किसान
बहसूमा। रामराज स्थित अनाज मंडी में गेहूं खरीद के लिए सरकार की ओर से दो गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। यूपीएसएस (उपभोक्ता सहकारी संघ) ने तो लक्ष्य पूरा कर लिया लेकिन एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) केंद्र निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं कर सकी है। उपभोक्ता सहकारी संघ केंद्र संचालक सचिन कुमार ने बताया कि इस बार सरकार की ओर से उन्हें गेंहू खरीद केंद्र 20 हजार क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उन्होंने 23 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद कर ली है।
विज्ञापन

वहीं, एफसीआई के संचालक सतेंद्र चौधरी ने बताया कि इस बार 22 हजार क्विंटल का लक्ष्य था, 18 हजार क्विंटल की खरीद कर ली गई है। गेहूं खरीद केंद्रों पर इस पर किसान कम ही गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। गेहूं खरीद केंद्र 15 जून को बंद होने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें