नूरपुर में चुनावी चर्चा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
गांव अब्दुल्लापुर दाहना में एक ढाबे पर चुनावी चर्चा में मशगूल सतवीर सिंह, अफसर अली, कय्यूम खां, गुड्डू का कहना है कि अभी उन्होंने पूरी तरह यह तय नहीं किया कि वोट किसे देना है। हवा के रुख को देख रहे हैं। केलापुर निवासी दिलावर सिंह, उदयराज सिंह व सतपाल सिंह का कहना है कि एक दो दिन में खुद ही चुनाव की धुंधली तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके बाद आपस में बैठकर तय करेंगे कि किसे वोट दें। नूरपुर में शिव मंदिर चौक पर चुनावी चर्चा में मशगूल पप्पू सिंह, सोनू, मोहित कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री के आने के बाद चुनावी माहौल में तेजी आई है। सपा व भाजपा में सीधा मुकाबला लग रहा है। जिस ओर अन्य लोगों का रुझान रहेगा
नूरपुर विधानसभा 2017 के चुनाव परिणाम
लोकेंद्र चौहान भाजपा 79172
नईमुल हसन सपा 66436
गौहर इकबाल बसपा 45902
योगेश कुमार रालोद 2172
महबूब पीस पार्टी 811
राजपाल असपा 308
विजयपाल सिंह महान दल 5338
अमित कुमार निर्दलीय 753
दिनेश कुमार निर्दलीय 376
रावेंद्र कुमार निर्दलीय 243
हरस्वरूप सिंह निर्दलीय 482
नोटा 1115
कुल वोट 306226
महिला मतदाता 141924
पुरूष मतदाता 164292
जातिगत समीकरण
मुस्लिम 1,22000
दलित 40,000
सैनी 30,000
चौहान 35,000
जाट 10,000
यादव 8000
पाल 9000
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/