पुलिस ने झुलसे तीन कर्मचारियों को अस्पताल भिजवाया, जहां एक कर्मचारी की मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी राजेश पांडेय, एडीएम सिटी, एसडीएम सरधना, शुगर मिल के जीएम, गन्ना विभाग के अधिकारी भी रात तक मौके पर जमे हुए थे। आग से घिरे करीब दो दर्जन कर्मचारियों को किसी तरह सुरक्षित निकाला गया।
वहीं मथुरा में एक किताब फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया, जबकि आग बुझाने में पांच मजदूर झुलस गए। मजदूरों को अस्पताल भिजवाया गया। दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। गोवर्धन चौराहे पर जमुनाधाम कॉलोनी निवासी राजेश गोयल की थाना रिफाइनरी के गांव बरारी में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने पी-स्कवायर नाम से किताबों की फैक्ट्री है।
इसमें यूपी, एमपी और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों की विश्वविद्यालय की किताबें छपती हैं। शनिवार की दोपहर शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे करके विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने अग्निशमन की दमकलें बुलवाईं। करीब छह दमकलों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।