फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए विकास कार्यों पर रोक, पुराने भी अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
नए विकास कार्यों पर रोक, पुराने भी अधर में
विज्ञापन

मेरठ। एक तरफ प्रदेश सरकार ने नए विकास कार्यों पर रोक लगा रखी है, दूसरी ओर मेरठ विकास प्राधिकरण पुराने टेंडरों को ही फाइनल नहीं कर पा रहा है। एमडीए की लापरवाही से कई विकास कार्य अधर में हैं। एक काम के लिए वेबसाइट पर कई कई बार टेंडर अपलोड किए गए, इसके बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
सरस्वती लोक से नूरनगर जाने वाली सड़क में गहरे गड्ढे हो चुके हैं। यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। इसके बावजूद एमडीए सड़क निर्माण का टेंडर फाइनल नहीं कर सका है। छह माह में सड़क का टेंडर तीसरी बार अपलोड कर किया गया है। वहीं, लोहिया नगर में भी कई सड़कों के निर्माण कार्यों के टेंडर दोबारा से अपलोड किए गए हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर दोबारा से टेंडर
रेन वाटर हार्वेंस्टिंग के लिए भी एमडीए ने दोबारा टेंडर अपलोड किया है। हालांकि, एमडीए ने खुद भी जिमखाना मैदान में रेन वाटर हार्वेंस्टिंग सिस्टम लगाया है, लेकिन अभी 10 प्रमुख स्थानों पर यह सिस्टम लगाए जाने हैं। कई बार टेंडर निकाले जाने के बावजूद अभी तक फाइनल नहीं हो सका है।
विज्ञापन

यह हैं प्रमुख टेंडर
मेवला फ्लाईओवर से नूरनगर पुलिया तक सड़क निर्माण, लोहिया नगर टेंपो स्टैंड से सत्यकाम स्कूल तक सड़क निर्माण, लोहिया नगर टंकी के सामने से घोसीपुर तक सड़क निर्माण आदि प्रमुख कार्यों के टेंडर बार-बार अपलोड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें