फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि दयानंद आर्य कन्या गुरुकुल में बनेगी गोशाला, हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद आर्य कन्या गुरुकुल में बनेगी गोशाला, हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन

सरधना। भामौरी-झिटकरी मार्ग पर स्थित महर्षि दयानंद आर्य कन्या गुरुकुल में बुधवार को अमावस्या के मौके पर गोशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। शुभारंभ कन्या गुरुकुल की आचार्या आदेश मलिक तथा गुरुकुल की बालिकाओं ने सामवेद के पवित्र मंत्रों से यज्ञ करके किया।
गुरुकुल के संस्थापक और निदेशक आचार्य डॉ. कपिल मलिक ने कहा कि गोशाला संचालन करना भी एक तरह से यज्ञ करना ही है, क्योंकि पंच महायज्ञ में बलि वैश्वदेव यज्ञ भी शामिल है, जो कि गोमाता की सेवा के लिए मनुष्य को निर्देशित करता है।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद सरस्वती ने गोमाता के महत्व को स्पष्ट करते हुए गोकरुणानिधि नामक ग्रंथ की रचना की। गोमाता के शरीर में सभी देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए हमें इनके संरक्षण और संवर्द्धन के लिए हरसंभव प्रयास करने चाहिए। वंदना आर्या, मधु आर्या, महाशय करण सिंह और डॉ. दयाराम वेदपथि ने सुंदर भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में गाजियाबाद से स्वामी प्रेमानंद ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। गुरुकुल के अनेकों सहयोगियों को गायत्री मंत्र के पटके पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस पर सलेकचंद नंगला राठी, मेरठ आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान विद्यासागर, डॉ. राजवीर दौराला, अर्जुन जसड़, ओमवीर पथौली, मोहनवीर करनावल, अशोक प्रधान झिटकरी, यशपाल अक्खेपुर, सुरेंद्र रार्धना, विजय, सलावा, जगवीर, मदनपाल आर्य व सहंसरपाल, यशपाल आर्य कपसाड़, राजसिंह, विनोद सोम आदि मौजूद रहे। हवन में यजमान सुधीर झिटकरी, कृष्णपाल रार्धना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें