फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गंगनहर में डूबे इंजीनियर का कोई सुराग नहीं, परिजन बोले-‘जिंदा नहीं तो बेटे की लाश ही लौटा दो’

Sat, 22 Dec 2018 04:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गंगनहर
विज्ञापन

इकलौते बेटे नितिन गुप्ता की तलाश में परिजनों की आंखें गंगनहर के किनारे बैठे बैठे पथरा गईं हैं। पिता का कहना है कि मेरा बेटा जिंदा नहीं है तो उसकी लाश ही लौटो दो। परिजनों ने गंगनहर और आसपास के क्षेत्र में पोस्टर लगा दिए। उधर रोहटा पुलिस भी सर्च अभियान चलवा रही है। नितिन के नहीं मिलने पर परिजनों ने हत्या का केस दर्ज कराने की बात कही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नितिन गुप्ता (25) पुत्र श्रवण कुमार गुप्ता निवासी कलेक्टर गंज जिला फतेहपुर नोएडा स्थित एचसीएल कंपनी में इंजीनियर हैं। 13 दिसंबर की रात को मुजफ्फरनगर से लौट रहे थे। कार रोहटा क्षेत्र में पूठ पुल के पास गंगनहर में गिर गई थी।

वहीं कार में सवार इंजीनियर विशाल और गुरनीक कौर पानी में तैरकर किसी तरह बाहर निकल आए थे। गाजियाबाद की एनडीआरएफ की टीम ने कार की तलाश में सर्च अभियान चलाकर 65 घंटे बाद स्विफ्ट कार को निकाला था। वहीं नितिन का अभी भी कोई सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहटा एसओ उपेंद्र मलिक गोताखोरों से भी सर्च करा रहे हैं लेकिन पानी अधिक होने के कारण गंगनहर में कुछ पता नहीं चल पा रहा। शनिवार को फिर से पुलिस ने नितिन के साथी विशाल और गुरनीक कौर को पूछताछ के लिए बुलाया।

लापता नितिन के परिजनों ने बिलखते हुए कहा कि उन्हें शक है कि उनके बेटे के साथ अनहोनी की गई है। यदि बेटा नहीं मिला तो वह हत्या का केस रोहटा थाने में दर्ज कराएंगे। एसओ रोहटा का कहना है कि पुलिस ने लापता नितिन की तलाश में पोस्टर लगाए हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें