मेरठ में अस्पतालों के बाहर तड़प रहे मरीज।
- फोटो : amar ujala
जिम्मेदारी लेने से बच रहे अफसर
- तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमितों के इलाज की जिम्मेदारी लेने से अफसर बच रहे हैं। ऑक्सीजन, केन्यूला, बेड, इलाज, दवाएं, प्लाज्मा और रेमडेसिविर किसी भी मसले पर अफसर कुछ बोलना नहीं चाहते। मरीज, तीमारदार परेशान हैं। अस्पताल से लेकर घरों में मरीज तड़प रहे हैं, उचित इलाज नहीं मिल रहा। सांसों पर संकट है, मगर सुनवाई नहीं हैं।