फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंडर-18 में सबसे तेज दौड़े नितिन और अनुष्का

विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव 2025 : जेपी और आईआईएमटी की टीम के बीच हुए फुटबॉल मुकाबले में गोल रोकता गोलकी
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिन फुटबाल, वॉलीबाल और बालक-बालिकाओं की दौड़ स्पर्धाएं आयोजित
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वूशु खिलाड़ी नेहा कश्यप और पहलवान अलका तोमर रहीं अतिथि
सांसद अरुण गोविल ने खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाया
- फोटो भी
गंगानगर। जेपी एकेडमी में चल रहे सांसद खेल महोत्सव 2025 में तीसरे दिन फुटबाल, वॉलीबाल सहित कई खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दौड़ में भी धावक जमकर दौड़े। अंडर-18 वर्ग की दौड़ में बालक वर्ग में नितिन और बालिका वर्ग में अनुष्का सबसे तेज दौड़े। सांसद अरुण गोविल पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
सुबह को वॉलीबॉल, दौड़ और फुटबॉल आदि में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। विजेता टीमों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन सुषमा शर्मा ने किया। मीडिया प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि फुटबॉल और वॉलीबॉल मुकाबलों के परिणाम बृहस्पतिवार को जारी किए जाएंगे। जेपी के अनुराग अग्रवाल और डॉ. विशाल अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। आयोजकों के अनुसार 400 मीटर अंडर-12 बालक वर्ग में नेशनल पब्लिक स्कूल के आरनव प्रथम रहे। डीएमपीएस अटौला के अक्षित द्वितीय, महावीर इंटरनेशनल के विषुपाल तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 में डीएम स्कूल के आतिफ प्रथम, कुसुम पब्लिक स्कूल के कृष्ण द्वितीय, आईआईएमटी के आदर्श तृतीय रहे। अंडर-18 बालक वर्ग में कुसुम पब्लिक स्कूल के नितिन प्रथम, डीएम स्कूल के आयान ने दूसरा स्थान हासिल किया। शॉर्पेन पब्लिक स्कूल इंचौली के आरव तृतीय रहे। अंडर-18 बालिका वर्ग में कृष्णा पब्लिक स्कूल की अनुष्का प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की तान्या द्वितीय और एलएस इंटरनेशनल स्कूल की विधि तोमर तृतीय रहीं। बालिका वर्ग अंडर-12 वर्ग में डीएम स्कूल अटौला की अंशिका प्रथम, ऋषभ एकेडमी की अवनी द्वितीय रही। महावीर इंटरनेशनल की वंशिका तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 में डीएमपीएस की गुर्वानी प्रथम, कृष्णा पब्लिक स्कूल की ऐशनी द्वितीय, जनता इंटर कॉलेज, कैथवाड़ी से छवि तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शार्टकट से नहीं अभ्यास और धैर्य से मिलती है सफलता

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वूशु खिलाड़ी नेहा कश्यप और पहलवान अलका तोमर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि खेल में शॉर्टकट में सफलता नहीं मिलती। निरंतर कड़ा अभ्यास और धैर्य से कामयाबी मिलती है। कहा अब महिला खिलाड़ियों ने लिए स्कूल स्तर से सुविधाएं उपलब्ध हैं। बस जज्बा होना चाहिए। यदि मजबूत मन से लक्ष्य करके कोई काम किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। महिलाएं हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन भी कर रहीं हैं।

सांसद खेल महोत्सव 2025 : जेपी और आईआईएमटी की टीम के बीच हुए फुटबॉल मुकाबले में गोल रोकता गोलकी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें