फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रुपए के लेनदेन में संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार और पथराव, नौ लोग घायल

Thu, 01 Aug 2019 07:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
संघर्ष में घायल हुए युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत शहर के नौराजपुर रोड स्थित नई बस्ती में लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडे, धारदार हथियार चले और पथराव भी हुआ। झगड़े में दोनों पक्ष के दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


सिसाना गांव निवासी बीर सिंह का कहना है कि दो साल पहले नौरोजपुर रोड स्थित नई बस्ती निवासी कृष्ण को 30 हजार रुपये उधार दिए गए थे। वहीं, नई बस्ती निवासी पुष्पेंद्र के भी कृष्ण पर 14 हजार रुपये उधार हैं। बुधवार रात बीर सिंह और पुष्पेंद्र उधार के रुपये मांगने कृष्ण के घर पहुंच गए। आरोप है कि उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। इसके चलते दोनों में कहासुनी हो गई। बीर सिंह और पुष्पेंद्र ने फोन कर परिजनों को बुला लिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। 

इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। वहीं दोनों ओर से लाठी-डंडे भी चलने लगे। झगड़े में एक पक्ष के सागर, आकाश, राहुल, सौरभ, विशाल, संतरेश पत्नी राजू, गुड्डी पत्नी नितिन और दूसरे पक्ष के राजकली और लोकेश घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। 
विज्ञापन


वहीं चिकित्सकों ने विशाल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी। पुलिस जांच में जुटी है। अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें