मुजफ्फरनगर जनपद में शाहपुर थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला को प्रसव से ठीक पहले उसके शौहर ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। मंगलवार को इस मामले में पंचायत हुई और समझौते के नाम महिला से उसके पांच दिन के दुधमुंहे बच्चे को भी छीनकर शौहर को सौंप दिया। महिला का निकाह एक साल पहले पास के ही एक गांव के युवक से हुआ था। वह हरियाणा में एक ऑटो गैरेज में काम करता है।
ग्रामीणों ने बताया कि विवाहिता नौ माह की गर्भवती थी, जिसे एक हफ्ते पूर्व प्रसव पीड़ा हुई। विवाहिता ने प्रसव से पहले शौहर को अपने पास बुलाने के लिए कॉल किया, लेकिन युवक ने आने से इंकार कर दिया। इसी पर हुई कहासुनी में युवक ने फोन पर ही महिला को तलाक दे दिया। महिला ने अपने ससुराल वालों से गुहार लगाई लेकिन उन्होंने भी कोई मदद नहीं की।
इंस्पेक्टर शाहपुर कुशलपाल सिंह ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/