फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार में दो सिपाहियों समेत नौ लोगों पर मुकदमा, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार में दो सिपाहियों समेत नौ लोगों पर मुकदमा, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर थाने के दो सिपाही सहित नौ लोगों पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें पांच लोगों को पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा। पुलिस का दावा कि पशु लादकर ले जाने वालों से कुछ लोग पुलिस से साठगांठ कर अवैध वसूली कर रहे थे। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।
टीपीनगर थानाक्षेत्र की सुशांत सिटी कॉलोनी के पास कुछ लोग वाहनों से अवैध वसूली कर रहे थे। यह सूचना बृहस्पतिवार रात थाने के एसएसआई नरेंद्र कुमार को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहां पशुओं से भरे ट्रक, डीसीएम और टाटा मैजिक से पांच लोग वसूली कर रहे थे। पुलिस ने पांचों को रंगेहाथ दबोच लिया। तलाशी के दौरान वसूली का पैसा भी बरामद हो गया। पकड़ा गया आरोपी रिजवान मोहल्ला चौक कस्बा जानसठ मुजफ्फरनगर निवासी है। चार आरोपी परतापुर थाना क्षेत्र के हैं। इनकी पहचान कपिल उर्फ आदित्य निवासी घाट गांव, बाली उर्फ ललित निवासी जुर्रानपुर, विपिन पाल निवासी इंदिरापुरम, चीकू निवासी शताब्दीनगर सेक्टर चार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ में इन्होंने बताया है कि आशुतोष नेताजी निवासी गंगानगर और अक्षय भड़ाना निवासी जुर्रानपुर परतापुर के कहने पर ये लोग वसूली कर रहे थे। इसके लिये वेदव्यासपुरी पुलिस चौकी में तैनात दो सिपाही राहुल व संदीप नागर को पांच हजार प्रतिमाह देते हैं। थाना पुलिस ने सिपाहियों समेत कुल नौ लोगों पर अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

वसूली कराने वालों की तलाश में दबिश
नामजद आरोपी आशुतोष नेताजी और अक्षय भड़ाना की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन दोनों फरार मिले। बताया गया कि अवैध वसूली में पहले भी इनके नाम सामने आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें