फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप, नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के मोहल्ला बीच गलियारा निवासी शुभम पुत्र विष्णु भगवान ने पुलिस से शिकायत करते हुए गंभीर आरोप लगाया है। बताया कि गोमतीनगर मोहल्ले में स्थित उनकी पारिवारिक भूमि को कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से बेच दिया।
विज्ञापन

शुभम ने बताया कि यह भूमि उनकी दादी कपूरी देवी के नाम दर्ज थी, जिनका अब निधन हो चुका है। आरोप है कि कपूरी देवी के निधन के बाद कुछ लोगों ने कूटरचित कागजात तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री करा दी। पीड़ित के अनुसार 18 जनवरी को जब वह अपनी जमीन पर कब्जे का विरोध करने गया तो वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तत्काल इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने सरधना थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए। आदेश के पालन में पुलिस ने नौ नामजद व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भूमि दस्तावेज और रजिस्ट्री रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें