फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिस्ट्रीशीटर सरताज के हत्यारोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों ने सीओ किठौर पर लगाया हत्यारोपियों की मदद करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। थाना क्षेत्र के गांव जसोरा में एक माह पूर्व हुई हिस्ट्रीशीटर सरताज की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार ने सीओ किठौर प्रमोद कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने कहा कि सीओ की शह पर थाना मुंडाली पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
परिजनों के अनुसार बीते 5 अक्तूबर को मृतक सरताज को गांव के ही रोहिल, खुर्रम, फराहीम, फरीद पुत्र जफर, फिरोज, वकार, साहनूर, अजहर और जुल्फिकार ने घर से बुलाकर जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर के जंगल में ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद सरताज का शव लगभग 10 दिन बाद पुलिस को सिंभावली थाना पुलिस को क्षत-विक्षिप्त स्थिति में बरामद हुआ था। पीड़ित परिवार का कहना है कि सभी आरोपी पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें फराहीम, खुर्रम और रोहिल को पहले भी सजा हो चुकी है। यह सभी वर्तमान में जमानत पर बाहर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या की वारदात को एक महीना बीतने के बावजूद थाना मुंडाली पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। परिजनों का आरोप है कि मुंडाली थाना पुलिस सीओ किठौर प्रमोद कुमार के दबाव में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है क्योंकि सीओ आरोपियों को पनाह और संरक्षण दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने एसएसपी, मुख्यमंत्री, डीजीपी, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली और पुलिस आयुक्त मेरठ मंडल को शिकायत पत्र भेजकर गुहार लगाई है कि थाना मुंडाली पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए जाएं या फिर इस केस की जांच किसी अन्य थाने से कराई जाए।
एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे आरोप लगते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें