फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मेडिकल में दो की मौत, भाजपा विधायक के माता-पिता समेत 10 संक्रमित

Mon, 22 Jun 2020 01:11 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ 

सार

दक्षिण सीट से भाजपा विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर के माता-पिता भी संक्रमित मिले
- कोरोना मरीजों की संख्या 777 हुई
- 9 माह की गर्भवती महिला भी संक्रमित मिली
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर के माता-पिता समेत रविवार को 10 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेरठ में अब तक 777 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 61 की मौत हो चुकी है, 482 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में रविवार को भी दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। दोनों गाजियाबाद के थे।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि नए संक्रमितों में शास्त्रीनगर ए ब्लॉक निवासी 82 वर्षीय वृद्ध भी हैं। वह भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर के पिता हैं। विधायक की मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मां को मेडिकल कॉलेज जबकि पिता को मैक्स अस्पताल, दिल्ली में भर्ती कराया गया है।

इनके अलावा सदर निवासी एक साल का बच्चा, हाइडिल कॉलोनी निवासी 21 साल का युवक, इसी परिवार की 36 वर्षीय महिला व 10 साल की बच्ची भी संक्रमित मिली है। लालकुर्ती निवासी नौ माह की गर्भवती महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।
विज्ञापन


कृष्णा कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय प्रसूता भी संक्रमित मिली हैं। दो दिन पहले डिलीवरी हुई थी। सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट करा दिया गया है।

मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने बताया कि गाजियाबाद के लोनी निवासी वीरेंद्र माथुर (60) को मृत अवस्था में लाया गया था। न्यू पंचवटी, गाजियाबाद निवासी अकबरी (55) ने अस्पताल में भर्ती होने के 45 मिनट के अंदर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें