फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना में नौ, दौराला में दो व जानीखुर्द में एक कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना में नौ, दौराला में दो व जानीखुर्द में एक कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

मवाना/दौराला/सरधना/जानीखुर्द। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को 102 लोगों की एंटीजन जांच की गई। वहीं, 55 लोगों के आरटीपीसीआर के सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ भेजे गए। कुल नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, दौराला सीएचसी पर दो लोग संक्रमित मिले।
सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि सीएचसी पर 102 लोगों की कोरोना की एंटीजन जांच की गई। जिसमें मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी महिला तथा एक पुरुष संक्रमित मिले। वहीं, 55 लोगों के आरटीपीसीआर के नमूने लेकर जांच को मेरठ भेजे गए हैं। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि गत दिवस भेजे गए आरटीपीसीआर नमूनों की जांच में मुबारिकपुर निवासी एक व्यक्ति, दो महिला किशनपुर बिराना, एक महिला खेड़की जदीद, मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी एक पुरुष तथा एक मवाना शुगर मिल का कर्मचारी संक्रमित मिला है। सभी को होम क्वांरटीन किया गया है।
विज्ञापन

उधर, दौराला सीएचसी में आयोजित कैंप में शुक्रवार को 193 लोगों की जांच की गई। इसमें दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दौराला सीएचसी जुड़े गांव व कस्बों में लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। दौराला सीएचसी प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि कैंप में 193 लोगों की कोरोना जांच की गई। यहां कस्बा लावड़ व पल्लवपुरम के एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि दोनों कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले लोगों व उनके परिजनों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही उनकी कोरोना जांच की जाएगी।
सरधना क्षेत्र में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा नमूने लिये गए। जिसमें कार्यवाहक सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि 172 नमूनों की जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

जानीखुर्द क्षेत्र के गांव पांचली खुर्द के एक स्कूल में शिक्षक ने खांसी जुकाम होने पर बृहस्पतिवार को पांचली सीएचसी पर कोरोना टेस्ट कराया था। मैनेजर विकास के अनुसार शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें