फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। पुलिस ने शुक्रवार सुबह छात्राओं से छेड़छाड़ के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। दो अन्य आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन

करीब एक माह पूर्व सरधना क्षेत्र के एक कॉलेज जा रही छात्राओं से बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने छेड़छाड़ कर उन्हें खींचने का प्रयास किया था। छात्राओं के शोर मचाने पर लोगों ने दो युवकों की जमकर धुनाई कर दी थी। उनके चार साथी फरार हो गए थे। छात्राओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। इस पर परिजनों ने करनावल निवासी आकाश पुत्र पप्पू, राजा पुत्र योगेंद्र दहिया, रवि पुत्र कृष्णपाल तथा अंकुश पुत्र जगत सिंह दहिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर आकाश अपने साथियों के साथ्ज्ञ छात्राओं के परिजनों को धमकी देने पहुंचा तो पुलिस ने आकाश को दबोच लिया। हालांकि उसके साथी चकमा देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को राजा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया। नामजद फरार अंकुश व रवि को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें