फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र सहित नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग ने जांच में की वृद्धि

विज्ञापन
सरधना में कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग करती स्वास्थ विभाग की टीम। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना/माछरा/खरखौदा/मवाना(मेरठ)। देहात क्षेत्र में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए। इसमें तीन लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। माछरा सीएचसी पर एक कर्मचारी, खरखौदा में पिता-पुत्र समेत तीन और मवाना में युवक-युवती कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सरधना नगर व देहात में 118 लोगों की जांच की गई। इनमें मोहल्ला बूढ़ा बाबा निवासी एक महिला और छुर व अलीपुर में एक-एक युवक कोरोना संक्रमित मिले। वहीं माछरा सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लॉक एकाउंटेंट को कोरोना की पुष्टि हुई। इसका पता चलते ही अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। सीएचसी को सैनिटाइज कराया गया। उधर, खरखौदा क्षेत्र के गांव कैली में एक परिवार की महिला की तबियत बिगड़ गई। परिजन जांच कराने के लिए महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां महिला सहित परिजनों के नमूने लिए। जांच में महिला नेगेटिव मिली, लेकिन उसी परिवार के पिता पुत्र कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं खरखौदा पुलिस द्वारा 164 के बयान के लिए बुलाई गई काजीपुर निवासी युवती की कोरोना की जांच कराई। इसमें युवती पॉजिटिव मिली। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिरोहा ने बताया कि सीएचसी पर 51 लोगों की जांच की गई। सभी को मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
मेरठ भेजे सैंपल
मवाना। तहसील में एंटीजन किट से की गई जांच में मोहल्ला हीरालाल निवासी एक महिला और एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं सीएचसी पर 61 आरटीपीसीआर से सैंपल लेकर जांच को मेरठ भेजे गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश प्रभाकर ने बताया कि तहसील में कैंप लगाकर 123 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें मोहल्ला हीरालाल निवासी एक महिला और एक पुरुष कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें