फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chuanv Meerut: भाजपा-बसपा प्रत्याशी में टकराव, नगर पंचायत करनावल में दोनों पक्षों के बीच झड़प

Sat, 06 May 2023 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना में निकाय चुनाव के चलते नगर पंचायत करनावल में भाजपा और बसपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई। हालांकि मौके पर कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। इसके बाद शाम के समय दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
आपस में भिड़ते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना में निकाय चुनाव के चलते नगर पंचायत करनावल में शुक्रवार की शाम समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में बसपा प्रत्याशी ऋषिपाल और भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार के बीच जमकर झड़प के साथ गाली-गलौज भी हुई। दोनों के बीच समर्थन को लेकर टकराव हो गया। मौके पर कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। इसके बाद शाम के समय दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। 

विज्ञापन


करनावल से नगर पंचायत के चुनाव में जेल में बंद उधम सिंह की पत्नी पुष्पा देवी निर्दलीय और भाजपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन सतीश कुमार और बसपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार और बसपा प्रत्याशी ऋषिपाल सिंह के बीच जुमे की नमाज के बाद धार्मिक स्थल पर स्थानीय लोगों से बात करते समय झड़प हो गई। जिसला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी और बसपा प्रत्याशी से पूछताछ की। 

यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: मेरठ कॉलेज के प्राचार्य निलंबित, सात मई तक फिर बिगड़ सकता है मौसम,पढ़ें-ताजा खबरें
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के बेटे को हिरासत में ले लिया। इसके बाद वहां मौजूद बसपा समर्थकों ने पुलिस का विरोध किया। इस दौरान समर्थकों ने हिरासत में लिए गए बसपा प्रत्याशी के बेटे को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। हंगामा बढ़ते देख पुलिस को लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


वहीं, बसपा प्रत्याशी ऋषिपाल का कहना है कि पुलिस सत्तापक्ष के पूर्व विधायक और प्रत्याशी के दबाव में आकर उनके कार्यकर्ताओं को धमका रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें