फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मुंडाली में दो पक्षों के बीच संघर्ष में घायल हुए वृद्ध की अस्पताल में मौत, गांव में तनाव, पुलिस तैनात

Thu, 22 Sep 2022 11:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मुंडाली में नाला विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष के दौरान घायल हुए वृद्ध की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद गांव में तनाव है। कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
मृतक बुर्जुग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंडाली थानाक्षेत्र के नंगला कबूलपुर में नाला निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में घायल हुए वृद्ध की गुरुवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बुजुर्ग की मौत के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं इससे पहले मामले में 26 नामजद व 50-60 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जा चुका है। पुलिस ने प्रधान पति व एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव में शांति के लिए पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव नंगला कबूलपुर में जिला पंचायत द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका विरोध अनुसूचित जाति के लोग कर रहे थे। इसे लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। इसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसी दौरान अनुसूचित जाति के भूप शरण पुत्र दलेर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबानी
विज्ञापन


प्रधान पति सहित दो गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार इस मामले में मुंडाली थाने में पीड़ित गजराज ने प्रधान सुनीता के पति अजय कुमार सहित 26 लोगों को नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि प्रधानपति अजय कुमार व कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दूसरे पक्ष ने बताया कि मुंडाली पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वह बुधवार को एसएसपी से मिले और मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उन्हें एसएसपी की तरफ से पीली पर्ची मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें