यह कहते हैं एक्सपर्ट
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि डीजल से होने वाला उत्सर्जन वाहनों से निकलने वाले प्रदूषक तत्वों में सबसे अधिक खतरनाक है। डीजल वाहन बड़े पैमाने पर जानलेवा कण और नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड छोड़ते हैं जो दमा, दिल के दौरे और बच्चों में विकास संबंधी विकारों से जुड़ा है। डीजल में मौजूद सल्फर नामक धातु सल्फर डाई ऑक्साइड का निर्माण करता है जो नाक, गले और सांस की नली में दिक्कत पैदा करता है।
नोटिस दिए गए हैं
70 हजार वाहन ऐसे हैं जो एनजीटी के आदेश के दायरे में आते हैं। ये वाहन 10 साल और 15 साल से अधिक पुराने हैं। इन सभी वाहन स्वामियों को एनओसी के लिए नोटिस गए गए हैं।
- डॉ. विजय कुमार, आरटीओ
उच्च अधिकारियों को लिखेंगे पत्र
खटारा टेंपो को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई भी की है, लेकिन पूरे जिले में लगातार पुराने वाहन एक समस्या बने हुए हैं। इन वाहनों पर कार्रवाई के लिए आरटीओ और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
- संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/