सरसो में दो तत्व इरूसिक एसिड व ग्लूकोसिनोलेट्स पाए जाते हैं। सामान्य सरसों में इरूसिक एसिड की मात्रा 40 प्रतिशत तक तथा ग्लूकोसिनोलेट्स की मात्रा 120 पीपीएम(पार्टस पर मिलियन) होता है। यह तत्व इतनी संख्या में केलस्ट्रोल बढ़ाते हैं। पूसा सरसो 31 में इरूसिक एसिड की मात्रा दो प्रतिशत से भी कम है। ग्लूकोसिनोलेट्स की संख्या 30 पीपीएम है।
पैदावार ज्यादा
सामान्य सरसो एक बीघा में सवा क्विंटल तक निकलती है। लेकिन पूसा सरसो 31 की पैदावार दो क्विंटल प्रति बीघा से भी अधिक है। यह किसानों के लिए बंपर पैदावार वाली प्रजाति है।
जा सकती है जान
केलस्ट्रोल बढ़ने से ब्लड प्रेशन बढ़ने लगता है। इससे हार्ट अटैक होने का भी खतरा रहता है। इसमे जरा सी लापरवाही घातक साबित हो सकती है।
महंगा बिकेगी पूसा सरसो 31
कृषि वैज्ञानिक डा.केके सिंह के अनुसार पूसा सरसो 31 प्रजाति की पैदावार अधिक है। अपने गुणों के कारण यह आम सरसो से महंगी भी बिकेगी।
संतुलित खाना लें
वरिष्ठ फिजिशियन डा.शिरीष कुमार के अनुसार केलस्ट्रोल न बढ़ाने वाला खाना आज के समय की जरूरत है। शारीरिक श्रम न करने वालों का केलस्ट्रोल न बढ़ाने वाला खाना लेना चाहिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/