फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव : भाजपा क्षेत्रीय कमेटी ने दोबारा तैयार की दावेदारों की सूची

Tue, 06 Apr 2021 11:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में सपा और रालोद जहां जिला पंचायत सदस्यों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी करने लगे हैं वहीं भाजपा में जंग छिड़ी हुई है। जिला इकाई द्वारा पहले तैयार की गई दावेदारों की सूची को क्षेत्रीय इकाई ने खारिज कर रविवार को नई सूची प्रांतीय नेतृत्व को भेज दी है। सूची में कई नए नाम शामिल किए जाने के साथ वरीयता क्रम में भी बदलाव की बात कही जा रही है। 10 अप्रैल को भाजपा की सूची जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा में घमासान मचा है। जिला संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल की कमी काफी समय से नजर आ रही थी। अब जिला इकाई आम कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी नहीं कर पा रही है। यही कारण है कि पहली सूची में जिला पंचायत के वार्ड प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों की रिपोर्ट को दरकिनार कर दिया गया था।

जब यह जानकारी प्रांतीय नेतृत्व तक बात पहुंची तो प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को निर्देश दिए कि वह क्षेत्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में सूची तैयार कराएं। सूची में मजबूत दावेदार ही भेजे जाएं और उनका वरीयताक्रम भी उसी के अनुसार तय हो।
विज्ञापन


इस निर्देश पर रविवार को नए सिरे से सूची तैयार कर प्रांतीय नेतृत्व को भेजी गई है। भाजपा सूत्रों के अनुसार सूची में काफी बदलाव हुआ है। कुछ नए नाम जोड़े गए हैं तो कुछ नामों का वरीयताक्रम बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें