घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
नकुड़ कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारपीट कर पति-पत्नी व पुत्र को घायल करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुर कर दी है।
रविवार को पीड़िता महिला अपने पति व अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की दोपहर के समय वह अपने पति के पास दुकान पर जा रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा कुछ देर बाद ही डंडा लेकर उनकी दुकान पर पहुंच गया और वहां मौजूद उसके पति व पुत्र पर हमला बोल घायल कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में उसने आरोपी के खिलाफ शनिवार की देर शाम कोतवाली पहुंचकर तहरीर दे दी थी। इसके बाद रविवार की सुबह आरोपी के पुत्र ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके पुत्र को उस समय मारपीट कर घायल कर दिया, जब वह मंदिर जा रहा था। पीड़िता महिला आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी कुकी उर्फ जयकरण पुत्र कृष्णपाल निवासी नकुड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष की ओर से भी कोतवाली में तहरीर दी गई है।