जानीखुर्द। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना की रिपोर्ट पीड़ित महिला ने जानी थाने में दर्ज करवाई है।
महिला एक अनुसार चार दिन पूर्व गांव के ही एक युवक ने उससे मोबाइल पर कॉल कर कहा कि उसके पास उसकी अश्लील फोटो है। आरोपी युवक ने उसे फोटो दिखाने के बहाने गांव के पास एक खेत में बुलाया। जहां आरोपी युवक ने ट्रिक से बनाई गई उसकी अश्लील फोटो दिखाकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद अगले दिन फिर आरोपी युवक ने उसे खेत में बुलाया, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। इसके बाद से आरोपी उसकी फर्जी अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, महिला ने जानी थाना पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। इसकी शिकायत वह एसएसपी से करेगी। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल के अनुसार घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।