फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन और जमीन कब्जाने की एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी निर्मला पत्नी सुरेंद्र ने पड़ोसी किसान पर उसके खेत की मेढ़ काटकर अपने खेत में मिलाने का आरोप लगाया है। आरोपी बिना अनुमति के अपने खेत से मिट्टी का अवैध खनन करा रहे हैं। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है।
विज्ञापन

निर्मला ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि उसके पड़ोसी किसान अपने खेत में अवैध रूप से खनन करा रहे हैं। आरोपियों ने उसके खेत की मेढ़ काटकर अपने खेत में मिला ली है। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। आरोप है कि आरोपी जबरन उसके खेत को उन्हें बेचने का दबाव बना रहे हैं। बताया कि जब उसने आरोपियों को अपना खेत बेचने से इन्कार किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के उत्पीड़न से परेशान पीड़िता शुक्रवार को तहसील पहुंची और एसडीएम से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई। एसडीएम ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें