फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नीरू ने दौड़ के टीम इवेंट में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
4 गुना 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीमव नीरू पाठक
विज्ञापन
चीन में चल रही एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4 गुणा 400 मीटर महिला रिले इवेंट में किया प्रतिभाग
विज्ञापन

अंडर 20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो पदक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चीन के हांगकांग में चल रही 22वीं अंडर 20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की नीरू पाठक ने अब प्रतियोगिता के तीसरे दिन 4 गुणा 400 मीटर महिला रिले दौड़ टीम इवेंट में पहला स्थान प्राप्त कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। 400 मीटर दौड़ में उन्होंने पहले दिन कांस्य पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में नीरू के नाम दो पदक हो गए हैं।
नीरू पाठक ने अपनी टीम के साथ 4 गुणा 400 मीटर महिला रिले में 3 मिनट 38.07 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान 3:43.63 सेकंड के समय के साथ कजाकिस्तान और तीसरा स्थान 3:49.94 सेकंड समय के साथ एचकेजी की टीम ने प्राप्त किया। इस इवेंट में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया। इससे पहले नीरू पाठक ने 400 मीटर दौड़ में 54.14 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

शनिवार को भी उन्हाेंने टीम इवेंट 4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले में प्रतिभाग किया था। इसमें टीम दूसरे स्थान पर रही थी, लेकिन तकनीकी कमी के कारण भारतीय टीम को अयोग्य कर दिया गया था जिससे टीम पदक से चूक गई थी। नीरू पाठक की इस उपलब्धि पर उनके कोच विशाल सक्सेना ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

यह हैं नीरू पाठक की उपलब्धियां
नीरू ने 2025 के अक्टूबर माह में रांची में आयोजित सीनियर साऊथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 400 मीटर में 53.16 सेकेंड के साथ गोल्ड जीता था। 4x400 मिक्स रिले और 4x400 मीटर महिला रिले में गोल्ड के साथ ही 200 मीटर में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2024 में चेन्नई में जूनियर साऊथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 400 मीटर, 4x400 मीटर मिक्स रिले में गोल्ड और 200 मीटर में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। अगस्त में होने वाली जूनियर अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें