फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों को अपनाएं : डॉ. सोमेंद्र तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

- नूरनगर-लिसाड़ी चौराहे के नामकरण पर आभार जताया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर समाज उत्थान समिति एवं अखिल भारतीय पाल महासभा की ओर से विचार गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने लोकमाता के आदर्शों, सुशासन, धर्म एवं समाज सेवा के प्रति उनके योगदान को याद किया। इसके साथ ही उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति, सेवा और सुशासन की प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पाल समाज से किए गए वादे के अनुरूप नूर नगर लिसाड़ी चौराहे का नामकरण लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर किया गया है। इसका लोकार्पण 30 मई को संपन्न हुआ। उन्होंने समाज से लोकमाता के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि नगर निगम अभिलेखों में नूर नगर-लिसाड़ी रोड चौराहे का नाम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर दर्ज कराया गया है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि लोकमाता ने मेरठ के बिल्लेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने समाज के प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया।
मुख्य वक्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा कि वर्ष 2018 से लगातार लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे नई पीढ़ी उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा ले सकेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी द्वारा लोकमाता की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने की पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक सहेंद्री पाल ने कहा कि उनके दिवंगत पति डॉ. डीके पाल ने गांव लिसाड़ी में अहिल्याबाई होल्कर इंटर कॉलेज की स्थापना कर बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने आयोजन की जिम्मेदारी सौंपने पर समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव कृपाल सिंह पाल ने की। संचालन रूपेश कुमार पाल ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में पाल समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें