संवाद
मेरठ। तीसरी यूपी स्टेट रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा नव्या तोमर ने अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। काव्या तोमर ने रजत पदक जीता। इस अवसर पर विद्यालय के मार्गदर्शक दयानंद शर्मा ने विजेता छात्राओं सहित सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
प्रधानाचार्या नेहा आंनद ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सबसे सशक्त पाठशाला हैं। खेल विद्यार्थियों को अनुशासन, धैर्य, संघर्ष और टीम भावना का पाठ सिखाता है। इस मौके पर राहुल शर्मा ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं।