मेरठ। बुधवार को भारत विकास परिषद गंगा शाखा ने माना इंटर कॉलेज को 1500 वर्ग फुट कालीन और दो सोफे भेंट किए। यह सहयोग ममता गोयल के सौजन्य से सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत किया गया। शाखा अध्यक्षा ममता गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालय प्रबंधन ने परिषद और ममता गोयल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव शारदा पंवार, प्रतिभा त्यागी, प्रधानाचार्य प्रेम कमल सैनी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद