फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाॅस्टल की छत से टपक रहा पानी, 80 छात्र धरने पर बैठे; नवोदय विद्यालय प्रबंधन से समाधान की मांग

Tue, 02 Sep 2025 11:54 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बारिश से हास्टल की छत टपकने पर करीब 80 छात्र धरने पर बैठ गए। जर्जर भवन की वजह से प्लास्टर गिरने और पानी भरने से हादसे का खतरा बना हुआ है। प्राचार्य ने बताया कि मरम्मत का प्रस्ताव पहले ही हेडक्वार्टर भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
धरने पर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लगातार हो रही बारिश ने सरधना के नवाबगढ़ी रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की खस्ता हालत उजागर कर दी। मंगलवार को शिवालिग उदय गिरी हाउस हास्टल की छत से पानी टपकने लगा। गुस्साए करीब 80 छात्र हास्टल से बाहर आकर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि छत से प्लास्टर गिरने और पानी भरने से पढ़ाई बाधित हो रही है और हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन


विद्यालय प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने बताया कि यह हास्टल 1965 में बना था और अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसके निस्तारण का प्रस्ताव एक साल पहले ही नवोदय विद्यालय समिति को भेजा जा चुका है, जिसे हेडक्वार्टर को अग्रसारित किया गया है। अभी तक मामले में कोई समाधान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें