फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर...अलग-अलग हादसों में तीन की मौत

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..कमिश्नरी कार्यालय के युकोलिपिस्टिक का पेड़ बिजली की लाइन पर गिरा कमिश्नरी चौराहा
विज्ञापन
बहसूमा (मेरठ)। मूसलाधार बारिश-तेज हवा से सोमवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और दो हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मवाना मार्ग पर गांव रहमापुर के नजदीक यूकेलिप्टिस के पेड़ गिरने से दो लोगों की जान चली गई। पेड़ से नीचे एक कार भी दब गई। गनीमत रही कार सवार बच गए। इससे मार्ग बंद हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं, अछौता गांव में कच्चे मकान की छत गिरने से 80 वर्षीय वृद्ध बालू की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर सादात निवासी लाला (38) पुत्र प्रेम सिंह जाटव मजदूरी करता था। वह बाइक पर मवाना से बहसूमा की ओर आ रहा था। शाम करीब 4:10 बजे जब वह रहमापुर गांव के नजदीक पहुंचा तो तेज हवाओं के कारण अचानक यूकेलिप्टिस का एक पेड़ जड़ से उखड़कर उसके ऊपर आ गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके करीब 15 मिनट बाद बहसूमा की तरफ मवाना की ओर जा रही रोडवेज बस सड़क पर पेड़ गिरा देखकर रुक गई। उसमें सवार सलमान 35 पुत्र जाहिद निवासी नगला साहू थाना निवाड़ी गाजियाबाद बस से उतरकर सड़क पर गिरे पेड़ को देखने गया। अचानक उसके ऊपर दूसरा पेड़ आकर गिरा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों लाला और सलमान को हस्तिनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, एक कार भी पेड़ के नीचे दब गई। भीड़ ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। कार चालक सचिन जैन पुत्र एमपी जैन निवासी लक्ष्मी नगर दिल्ली ने बताया कि वह परिवार के साथ हरिद्वार से हस्तिनापुर जा रहे थे। उनके साथ पत्नी अनुषा जैन, पुत्री वंशिका (11), पुत्र वंश (8), आर्यन (3) थे। गनीमत रही कि पूरा परिवार से कुशल बच गया। सीओ संजय जायसवाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने सड़क पर पड़े पेड़ों को हटवाकर रास्ते को सुचारू कराया। इसके अलावा दौराला क्षेत्र के अझौता गांव में सुबह 10 बजे जब मकान की छत गिरने का हादसा हुआ बालू (80) घर में चाय पी रहे थे। मकान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मलबे से घायल को बाहर निकाल कर मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
-
एक घंटे नहीं आई एंबुलेंस
दौराला। बुजर्ग को समय रहते मलबे से पड़ोसियों ने निकाल लिया था और एंबुलेंस को फोन पर सूचना दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई तो बुजुर्ग का बेटा अमन कार से पिता को लेकर अस्पताल पहुंचे। एंबुलेंस अगर समय पर आ गई होती तो बुजुर्ग को बचाया जा सकता था। बुजुर्ग बालू के बेटे बेटे अमन ने बताया कि वह परिवार के साथ दूसरे मकान में रहते हैं और पिता पास स्थित कच्चे मकान में रहते थे। कच्चे मकान में उनके मवेशी बंधे हुए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए पिता रात में वहीं सोते थे। यह मकान करीब 50 वर्ष पुराना था। दौराला पुलिस, फायर ब्रिगेड और तहसीलदार राहुल सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। तहसीलदार ने परिजनों को उचित मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें