फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, ये है मामला, आज हो सकता है खुलासा

Tue, 17 Nov 2020 10:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में जली कोठी में दबिश देने गई नौचंदी पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया गया। वहीं पुलिस फोर्स के पहुंचने से पहले ही नौचंदी पुलिस वहां से जा चुकी थी। पुलिस ने बाद में मामले को रफा-दफा कर दिया।

विज्ञापन


नौचंदी पुलिस ने रविवार को इकराम निवासी खैरनगर देहली गेट को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर 80 क्विंटल टावर का सामान बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि हापुड़ से इकराम और उसके साथियों ने यह सामान चोरी किया था। इसके चलते हापुड़ में मुकदमा दर्ज है। यह सामान इकराम ने रखा हुआ था। बताया कि इकराम का जली कोठी में गोदाम है। उसमें चोरी एवं लूट का माल रखता है। आरोपी इकराम की निशानदेही पर सोमवार नौचंदी पुलिस ने जली कोठी में छापा मारा। पुलिस ने गोदाम के बाहर से एक युवक को पकड़ लिया। इसकी जानकारी पाकर भीड़ एकत्र हो गई। उसने पुलिस पर हमला कर उक्त युवक को छुड़ा लिया। इस पर नौचंदी पुलिस वहां से चली गई।

नौचंदी पुलिस पर हमले की जानकारी पाकर देहली गेट समेत कई थानों की पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस फोर्स जली कोठी पहुंचती इससे पहले ही नौचंदी पुलिस जा चुकी थी। वहीं, एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि हमले की बात गलत है। दबिश के दौरान भीड़ एकत्र हो गई थी। इस दौरान पुलिस से कुछ लोगों की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुस्लिम परिवार ने मेरठ में पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, शिव मंदिर के नाम किया जमीन का वसीयतनामा
विज्ञापन


नौचंदी पुलिस आज करेगी खुलासा
पुलिस का दावा है कि मोबाइल टावरों पर चोरी करने वाले गैंग का मंगलवार को खुलासा किया जा सकता है। पुलिस अभी आरोपी इकराम को ही गिरफ्तार कर पाई है। इस गैंग के कई आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि यह गैंग मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर एवं गाजियाबाद समेत कई जनपदों में वारदात करते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें