फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक मेला: मां को चुनरी चढ़ाकर किया शुभारंभ, जयकारों से गूंजा पटेल मंडप

Mon, 16 Apr 2018 01:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पटेल मंडप में माता की चौकी में मौजूद महापौर सुनीता वर्मा व अन्य श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ में पटेल मंडप कार्यक्रमों की शुरूआत माता की चौकी से की गई। भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर डांस किया। मां को छतर और चुनरी चढ़ाई गई।

विज्ञापन


महापौर सुनीता वर्मा, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, कर्मचारी नेता आलोक शर्मा, पंकज शर्मा, संजीव गुप्ता, विशाल, दुष्यंत आदि ने मां की ज्योति प्रज्ज्वलित की। भजन गायक संजय सोनी ने गणेश वंदना से मां की चौकी की शुरूआत की। विजय गोस्वामी ने जब मइया रानी तेरी जय-जयकार भजन गाया तो श्रद्धालु भी झूमने लगे। शिवम सोनी ने माता की भेंट गाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। मां के जयकारों से पटेल मंडप गूंज उठा। माता की चौकी में नगर निगम कर्मचारियों के परिवारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

नहीं पहुंचे नगरायुक्त
माता की चौकी में न तो नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ही पहुंचे और न अन्य अधिकारी। केवल एक लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने ही निगम प्रशासन की तरफ से मां की पूजा की। जबकि चौकी का आयोजन नगर निगम कर्मचारियों द्वारा कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता का पूजन किया

नौचंदी मेले में लगी लाइटें व झूला - फोटो : अमर उजाला
ऐतिहासिक मेले का विधिवत शुभारंभ मां चंडी देवी के पूजन से किया गया। महापौर सुनीता वर्मा, नगर निगम के कर्मचारी और मेला कमेटी में शामिल सभी पार्षद इकरामुद्दीन, गफ्फार, शहीद अब्बासी आदि पटेल मंडप में इक्ट्ठा हुए। मां के श्रंगार की थाली सजाई गई। यहां से सभी मां के जयकारे लगाते हुए पटेल दुर्गा मंदिर पहुंचे। यहां महापौर ने मां को चुनरी चढ़ाई और माता का पूजन किया। पं. महेंद्र शर्मा ने पूजन कराया। इस दौरान माता की चौकी के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें