फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: अनीस ने जीता स्वर्ण पदक, मेरठ की नई पीढ़ी में भरा जोश

Mon, 16 Apr 2018 01:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शार्दूल विहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 21वें कामनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। 66 पदकों के साथ भारत सूची में तीसरे नंबर पर रहा। शूटरों ने भी उम्मीद से बढ़कर शानदार प्रदर्शन किया। 15 वर्षीय अनीस ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड पर निशाना साधा तो मेरठी शूटरों की भी बांछें खिल गईं। शहर के युवा भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग में अपनी धाक जमा रहे हैं। सीनियर वर्ग में रवि कुमार, शहजर रिजवी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। वहीं कम उम्र के शार्दूल विहान, शपथ भारद्वाज, अहवर रिजवी भी सफलता प्राप्त कर रहे हैं। तीनों शूटर डबल ट्रैप में जूनियर होने के बावजूद सीनियर वर्ग में विपक्षियों पर भारी पड़ रहे हैं। इनका सपना भी कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में देश के लिए सोना जीतना है। इसके लिए यह जान से तैयारी भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


शार्दूल विहान
15 वर्षीय शार्दूल विहान ने न केवल जूनियर वर्ग में, बल्कि सीनियर वर्ग में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है। अब ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतना उनका लक्ष्य है। वह मई में होने वाले एशियाड में ट्रायल और 2020 में होने वाले ओलंपिक के लिए मेहनत कर रहे हैं। शार्दूल सिवाया गांव के रहने वाले हैं। पिता दीपक विहान किसान हैं। पिता ने बताया कि 2012 में शार्दूल ने नार्थ जोन प्रतियोगिता में अपना पहला गेम खेला। जिसमें उसने सिल्वर मेडल जीतकर सबका दिल जीत लिया। 12 साल की उम्र में नेशनल जूनियर गेम के लिए शार्दूल का चयन हुआ। वर्तमान में शार्दूल दिल्ली के डॉ. कर्णी शूटिंग रेंज में अर्जुन अवार्डी अनवर सुल्तान से कोचिंग ले रहे हैं। कोच अनवर सुल्तान का कहना है कि शार्दूल बेहद ही मेहनती है। उसे जो बताया जाता है उसे वह जल्द ही सीख लेता है। शार्दूल 20 से ज्यादा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका है। 21 नवंबर 2017 को दिल्ली में हुई 61वीं नेशनल चैंपियनशिप में सीनियर और जूनियर में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था।

पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: मेरठ की बहू ने सिल्वर जीतकर बढ़ाया देश का मान

विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ भारद्वाज 

शार्दूल विहान - फोटो : अमर उजाला
गंगानगर निवासी पंद्रह वर्षीय शपथ भारद्वाज डबल ट्रैप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके पिता एस राजू ने बताया वह फिलहाल दिल्ली में अभ्यास कर रहा है। मेरठ में डबल ट्रैप शूटिंग को लेकर सुविधाओं के अभाव के चलते दिल्ली का रुख किया है। लेकिन उसके हौसले बुलंद हैं। शपथ अभी तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 से ज्यादा पदक जीत चुका है। शपथ के प्रदर्शन को देखते हुए उसका चयन ओलंपिक स्कीम के तहत किया गया है। इसमें पीवी सिंधू, साइना नेहवाल, साक्षी मलिक, गीता कारमकर, गगन नारंग सहित कई बड़े चेहरे शामिल हैं। शपथ 2016 में इटली के इंटरनेशनल ग्रांड पिक्स प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और टीम के साथ गोल्ड मेडल, 2017 में दिल्ली में आयोजित सीनियर्स वर्ल्डकप में रिकार्ड के साथ गोल्ड अपने नाम कर चुका है। शपथ का लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतने का है।

अहवर रिजवी  
मवाना क्षेत्र के महल गांव निवासी अहवर रिजवी भी डबल टैप शूटिंग में इंडियन टीम का हिस्सा हैं। अहवर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 23 पदक जीत चुके हैं। मास्को में 2017 में उन्होंने आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था। कम उम्र में अहवर ने कई बड़ी प्रतियोगिताओं में खुद को साबित किया है। उनके पिता आसिफ हसन रिजवी किसान हैं। उन्होंने कहा ओलंपिक, एशियन गेम्स और कामनवेल्थ गेम्स जैसी बड़े खेलों में देश को पदक दिलाना उनका सपना है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें