फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नौचंदी मेला मई में होगा शुरू, निविदा प्रक्रिया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक नौचंदी मेला मई माह में शुरू हो पाएगा। मेले के झूले और प्रकाश आदि कार्यों की निविदाएं अभी तक फाइनल नहीं हुई हैं। उद्घाटन 15 मार्च को हो चुका है लेकिन मेला एक माह बाद शुरू होगा।
विज्ञापन


निविदा प्रक्रिया 20 अप्रैल तक पूरी होगी, फिर मेला परिसर में काम शुरू होंगे। प्रकाश व्यवस्था के बिना मेले का लगना संभव नहीं है। जिला पंचायत इस बार मेले को भव्य बनाने के लिए कई नए प्रयास कर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने विशेष गोल्फ गाड़ी चलाने की जानकारी दी। ये गाड़ियां एक से 15 साल के बच्चों के लिए होंगी। साठ साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी इनका निशुल्क लाभ उठा सकेंगे। पटेल मंडप में मुंबई के कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
मेले की अन्य प्रमुख व्यवस्थाएं

मेले में केवल अनुमति पत्र और सुरक्षा प्रमाण पत्र वाले झूले ही लगेंगे। इसे पॉलिथीन मुक्त बनाने का भी प्रयास किया जाएगा। महिलाओं को 20 दुकानें निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। पुरानी महापुरुषों की प्रतिमाओं को संगमरमर की नई प्रतिमाओं से बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें