इसके अलावा आरोपी ने कस्बे के मंसूरपुर मोड़ पर रघुवंशी मार्बल्स की दुकान से 55 हजार रुपये की चोरी भी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के पास से दस हजार की नकदी और एक बैंक पासबुक बरामद हुई है। पेट्रोल पंप से चोरी किए दो लाख 70 हजार रुपये में से युवक ने एक लाख 70 हजार रुपये खर्च कर दिए, बाकी के रुपये कस्बे की बसी रजवाहे के पास स्थित डाक बंगले में छुपा कर रख दिए थे। पकड़ा गया युवक 12 वर्ष की उम्र से चोरी कर रहा है और एक शातिर चोर बन चुका है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बॉक्सिंग में पूर्व नेशनल खिलाड़ी भी रह चुका है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/