माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मंडलीय खादी महोत्सव में मंगलवार को कलावाटिका डांस एकेडमी के कलाकारों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान नरसिम्हा पर आधारित नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, मेरठ मंडल की ओर से आयोजित मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी एवं महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कलाकारों ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अंजू वारियर और विशिष्ट अतिथि रेनू गुप्ता रहीं।
इस दौरान जिला कृषि अधिकारी राजीव भी मौजूद रहे। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि मंडलीय खादी महोत्सव का उद्देश्य खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और पारंपरिक कलाओं का संरक्षण करना है। इसके साथ ही आमजन को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया जा रहा है।