परीक्षितगढ़ दशहरे मेले का उद्घाटन करते हुए
परीक्षितगढ़। नगर और देहात क्षेत्र में विजय दशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मेरठ मार्ग पर रामलीला मैदान में दशहरे मेले का आयोजन हुआ। समाजसेवी विनय चौधरी और पूर्व अध्यक्ष अमित मोहन टीपू ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। विनय चौधरी ने लोगों से बुराइयों को छोड़कर सच्चाई अपनाने का आग्रह किया। देर शाम रावण दहन होते ही जय श्रीराम के जयकारों से मैदान गूंज उठा। इस अवसर पर पंडित श्यामदत्त शर्मा, विद्याभूषण, भरत अग्रवाल, विकल नागर, ब्रह्मजीत प्रजापति, गुड्डू प्रजापति, गजेंद्र गुर्जर, राजेंद्र गर्ग और महेशचंद त्यागी मौजूद रहे।