फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी, ड्रोन से होगी निगरानी: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अलविदा जुमा और ईद उल फितर और चैत्र नवरात्र को लेकर रेंज के चारों जिलाें के एसएसपी और एसपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। परंपरा से हट कर कोई भी आयोजन नहीं होना चाहिए। इसके लिए थाना प्रभारियों और चौकी इंचाजों की जवाबदेयी तय की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि अलविदा जुमे और ईल उल फितर के मौके पर क्लस्टर व्यवस्था कर थाना चौकी के फोर्स को हेलमेट एवं बॉडी प्रोटेक्टर से लैस रखा जाए। संवेदनशील और मिश्रित क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों से की निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया माध्यमों पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर पैनी नजर रखी जाए।

मेरठ जिले में 164 ईदगाह व 515 मस्जिदों में होगी ईद की नमाज
मेरठ। डीआईजी ने बताया कि ईद-उल-फितर पर रेंज के चारों जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत और हापुड़ में 471 ईदगाह तथा 1370 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। जनपद मेरठ मे 164 ईदगाह व 515 मस्जिद, बुलन्दशहर में 155 ईदगाह व 590 मस्जिद, बागपत में 68 ईदगाह व 195 मस्जिद तथा हापुड़ में 84 ईदगाह व 70 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएंगी। चारों जिलों में 205 स्थानों को संवेदनशील यानि हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है, जिसके सुरक्षार्थ 23 जोन, 79 सैक्टर एवं 64 क्यूआरटी स्थापित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रमजान माह के दौरान ही नवरात्र भी प्रारंभ हो रहे हैं, ऐसे में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में समुचित पुलिस प्रबंध कर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी। नवरात्र तथा ईद के आयोजन, कार्यक्रम जहां एक स्थान व एक समय पर आयोजित होना हो वहां आयोजकों से वार्ता कर पूर्व से योजना बनाकर समुचित पुलिस प्रबंध किए जाएंगे।
रमजान माह के अंतिम सप्ताह में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे बाजारों में अपनी आवश्यकतानुसार वस्तुएं क्रय करने के लिए निकलते हैं। इसके दृष्टिगत बाजारों व मॉल मे विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें