फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव चित्तौड़ा में देर शाम मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, पथराव हुआ। फायरिंग किए जाने का भी आरोप है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी।
विज्ञापन

पमनावली पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा में रविवार देर शाम विश्वास, जुगनू, अमन, सुमित खेतों पर घूमने जा रहे थे। आरोप है कि तभी आधा दर्जन युवकों ने इन पर हमला बोल दिया। घायल युवक दौड़ते हुए घर पहुंचे।मामले की सूचना पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कपिल ने बताया कि आरोपी युवकों ने लाठी-डंडों के साथ पथराव और फायरिंग भी की। पथराव और फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। मारपीट में लोकेश, अमन, विशाल, रवि विनय, दीपक, संदीप, सुमित के अलावा राजकुमारी, तनु, लक्ष्मी, रजनी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें