फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मकान की दीवार गिरने से सास की दर्दनाक मौत, बहू घायल

Mon, 18 Jul 2022 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक मकान की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मलबे में दबकर सास की मौत हो गई जबकि उसकी बहू घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विलाप करते महिला के परिजन व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बहू घायल हो गई। जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के तिस्सा गांव में नवनिर्मित मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर सास की मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर घायल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए  भिजवा दिया। वहीं घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Online Casino: लीज पर लिया था रिसॉर्ट, शराब-कबाब संग चल रही थी कैसिनो पार्टी, पुलिस पहुंची तो उड़े रईसजादों के होश

पुलिस के अनुसार तिस्सा निवासी दयावती (60) के मकान का निर्माण दो माह पहले ही हुआ था। मकान की बराबर में खेत है। खेत में जलभराव के कारण पानी नींव में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दयावती अपनी सास के साथ घर के कार्यों में व्यस्त थी, इसी दौरान मकान की एक दीवार गिर गई, जिसमें दोनों दब गई। दयावती की मौके पर मौत हो गई और बहू घायल है। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हेा गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें