फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मुठभेड़ में चोरी का आरोपी दस हजार रूपये का इनामी घायल, पैर में लगी पुलिस की गोली

Sat, 13 Dec 2025 11:13 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चोरी के मामले में वांछित 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी पर विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के जानसठ-खतौली मार्ग पर गांव भलवा के सामने गांव बसायच जाने वाले रास्ते पर शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान चोरी के मामले में वांछित दस हजार रुपये का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस टीम गांव सादपुर के पास शराब के ठेके के सामने चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव बसायच की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक खड़ा है, जो 16 नवंबर की रात गांव तालड़ा के निर्माणाधीन पंचायत घर से चोरी की गई बैटरियों को बेचने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: नमो भारत की रफ्तार का रिकॉर्ड, 2 साल में दो करोड़ कम्यूटर ट्रिप, फ्रीक्वेंसी तीन मिनट करने की तैयारी

विज्ञापन

पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस ने जब संदिग्ध युवक को घेरने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

इनामी बदमाश निकला नईम
पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम नईम निवासी गांव खेड़ी फिरोजाबाद बताया, जो वर्तमान में मोहल्ला सत्ती, थाना सिविल लाइन रुड़की, जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) में रह रहा था। आरोपी पर 10,000 का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

तमंचा, कारतूस और चोरी का बैटरा बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चोरी किया गया एक बैटरा बरामद किया है। सीओ के अनुसार नईम के खिलाफ थाना जानसठ, मीरापुर, ककरौली, छपार और सिखेड़ा समेत विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

अस्पताल में भर्ती, जांच जारी
घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है। आरोपी चोरी और मुठभेड़ के मामलों में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें